The Smiling Town of London (1769)
A Real-Based Psychological Horror Mystery
Written By REAX
मुस्कुराते चेहरों का शहर
The Smiling Town of London (1769) horror story poster featuring Raven Hollow, a haunted well, smiling villagers, and writer Reax

सन 1769… ये वो दौर था जब आज की तरह कोई भी शोर शराबे बाली गाड़ियां नहीं चलती थी ना ही आज की तरह टेलिवीजन फ्रिज लाइट जैसी सुविधाएं थी लोग फिर भी खुश रहते थे मनोरंजन के लिए शाम के समय आग के पास बैठकर अपनी अपनी दास्तान सुनाते थे एक जगह से दूसरी जगह आने जाने के लिए घोड़ा गाड़ी का उपयोग होता था
वो भी बहुत कम ज्यादातर लोग तो पैदल ही यात्रा करते थे फिर भी कभी भी किसी से कोई भी शिकवा गला नहीं था आज की कहानी भी ऐसी ही जगह की है
लंदन से लगभग 70 मील दूर एक छोटा-सा town था—
“Raven Hollow”।
पहली नज़र में वो जगह किसी सपने जैसी लगती थी। प्राकृतिक ने जैसे उसे चार चांद और लगा दिए हो आस पास झील झरने और पहाड़ों के बीच बसा हुआ Reven Hollow
कच्ची साफ सड़कें…
लकड़ी के सुंदर सुन्दर घर…
खुशहाल लोग…
हर चेहरे पर मुस्कान…देखने में ऐसा लगता था कोई भी अगर उस जगह जाए तो उसका ही बन जाएं।
लेकिन उस मुस्कान के पीछे कुछ ऐसा छुपा था…
जिसे जानने के बाद इंसान अपनी ही त्वचा से डरने लगे वहां कुछ ऐसे रहस्य दफन थे जो आज से भी हजारों वर्ष पहले के हो
और हर रहस्य एक मौत का खेल है जिसे हर कोई पार नहीं कर सकता।
उस town के बीचों-बीच एक पुराना पत्थरों का कुआँ था।
इतना पुराना कि किसी को याद नहीं था वो कब बनाया गया।
कुएँ का पानी बिल्कुल साफ था।
ना बदबू…
ना ज़हर…
ना गंदगी…
फिर भी…ना जाने
कोई भी उस कुएँ से पानी क्यों नहीं भरता था किसी से अगर पूछे ऐसा क्या है कुआं में जिसका पानी नहीं पीना चाहिए
तो कोई भी बताता नहीं है।
सुबह होते ही पूरे town के लोग बाल्टियाँ लेकर town के बाहर जाते…है
मीलों दूर का सफर करके दूसरे कुएँ से पानी भरते…
और वापस लौट आते। और ये प्रतिदिन का काम होता है
अगर कोई बच्चा गलती से उस पुराने कुएँ के पास चला जाए…
तो उसकी माँ चीखती और चिल्लाती है मानो कोई गुनाह कर दिया हो उसने —
और हमेशा एक ही बात कहती हैं जैसा हम कहे वैसा ही काम करो उसमें बिना कोई बदलाव किए और साथ में ये भी कहती है
“वहाँ मत जाना… उस कुआं के पास चाहे कुछ भी सुनाई दे…”
लेकिन सबसे डरावनी बात ये थी…
लोग कुएँ से दूर रहते हुए भी…
हर रात उसकी तरफ देखकर मुस्कुराते थे।
कभी कभी तो ऐसा लगता हैं वो पूरा गांव ही पागल हो और लोगों को सिर्फ इससे दिक्कत नहीं थी और भी चीजों से थी
आगे मै आपको बताता हूं।
खैर माफ करना मै तो अपने बारे मे बताना भूल ही गया मेरा नाम है ऑकलैंड सुनने में ऐसा लगता होगा कि किसी जगह का नाम है लेकिन नहीं ये नाम मुझे मेरे गांव वाले लोगों ने दिया और मैं तो कही और जा रहा था लेकिन खाना खत्म हो जाने के
कारण मुझे इस गांव में रोकना पड़ गया है रही मेरी कहानी का सवाल तो ये बहुत छोटी कहानी है जिसे मैं इस गांव के बारे में
बताते हुए अपनी भी कहानी बता दूंगा।
मुस्कुराने वाला बैंक
Raven Hollow में एक सरकारी बैंक था—
The Royal Smile Bank।
वो बैंक पूरे लंदन में अजीब नियमों के लिए मशहूर था।
बैंक के अंदर काम करने वाले हर कर्मचारी को हर वक्त मुस्कुराना पड़ता था।
चाहे कोई मर जाए…
चाहे खून बह रहा हो…
चाहे किसी की हालत खराब हो…
लेकिन मुस्कान नहीं रुकनी चाहिए क्योंकि वहां के लोगों का मानना था अगर कोई भी इस नियम को तोड़ता है
या जो भी मुस्कुराना बंद करता…
वो अगले दिन मृत पाया जाता। पर उसकी मौत कैसे हो जाती है वो किसी को भी नहीं पता मैने इसकी जड़ों तक पहुंचने की बहुत कोशिश की पर मै नाकाम रहा
और सबसे डरावनी बात…
ये थी उसकी लाश जो मिलती थी वो भी मुस्कुराते हुए ।
इतनी भयानक मुस्कान…
कि देखने वाले कई लोग पागल हो चुके थे।
कुछ की आँखें बाहर निकली होतीं…
कुछ के होंठ कान तक फटे होते…
लेकिन चेहरे पर मुस्कान हमेशा रहती।
लोग कहते थे—
“Town तुम्हें खुश रहने पर मजबूर करता है…” पर ऐसा मैं नहीं मानता था क्योंकि ये सब मैने सुना था कभी भी ऐसा होते हुए नहीं देखा था अगर किसी से पूछे तो जवाब भी वहां के लोग तरह तरह से देते थे उसका कोई भी मतलब नहीं निकलता था आज मुझे 4 दिन हो चुके हैं इस गांव में आय हुए नई नई मिस्ट्री और गोथिक कथा सुनने को मिल रही है मैने भी मन में ठान लिया जब तक मैं इसका पर्दाफाश नहीं कर देता तब तक मैं इसी गांव में रहूंगा।
सुबह के समय
लंदन से आई टीम
लगातार हो रही रहस्यमयी मौतों के बाद
लंदन प्रशासन ने एक विशेष जांच टीम भेजी उनका मकसद ये पता लगाना था ये मौतें कैसे हो रही किस कारण से हो रही है इसे रोका कैसे जाएं पर उनको नहीं पता था ।
जिसके लिए वो आ रहे है अब भी भी इस cult का हिस्सा बनने जा रहे हैं इस तरह की अफवाह चारों तरफ फैल गई थी।
मै भी सोचने लगा क्या हो गया है इन गांव वाले लोगों को जब उनकी मदद करने के लिए कोई आ रहा है
तो भी वहां के लोगों को क्या दिक्कत है उनसे जबकि उन्हें तो खुश होना चाहिए अब यहां के लोगों को रोज डर डर कर जीना नहीं पड़ेगा कभी तो मुझे लगता हैं कही मैं ही पागल ना हो जाऊं।
और नई टीम का नेतृत्व कर रहा है—
Monish REAX Sir
Every face in Raven Hollow was smiling... but there was no happiness in their eyes.

एक बेहद तेज दिमाग वाला investigator।
जिसने कई murder cults और black ritual cases solve किए थे उनकी चर्चाएं दूर दूर तक होती हैं
उनकी टीम में कुल 6 लोग थे—
Doctor Eliza Warren
Jacob Smith
Father Dominic
Henry Cole
Martha
और सबसे आख़िर में… Monish REAX SIR
जब उनकी घोड़ा-गाड़ी town के अंदर पहुँची…
तब शाम हो रही थी।
पूरा town के लोग सड़क पर खड़े हुए थे
सब ये नजारा देखकर मुस्कुरा रहे थे।
लेकिन कोई कुछ बोल नहीं रहा था।
बस…
देख रहे थे वो भी अजीब निगाहों से जैसे कि कुछ बहुत बुरा होने वाला हो तभी
Monish ने धीरे से कहा—
“ये लोग खुश नहीं हैं…
ये लोग डरे हुए हैं…” ऐसा लग रहा है इन्हें देखकर मुझे मानो की ये Town मैने दहेज में मांग लिया हो।
तभी एक छोटी प्यारी सी लड़की उनके पास आई।
उसके हाथ में एक गुड़िया थी वो भी बहुत अजीब सी।
वो मुस्कुराते हुए बोली— Monish Reax Sir से
“अगर रात में कुएँ से आवाज़ आए…
तो जवाब मत देना…”
और फिर वो इतना कहकर भाग गई।
तभी Monis Reax Sir ने कहा लगता हैं एक और पंगा हमने मोल ले लिया है इस बार।
तभी मैने कहा माफ करना Monis Reax Sir मेरा नाम है ऑकलैंड और मैं एक रहिगार हु और कुछ दिनों से इसी Town में रुका हुआ हूं यहां के लोग पंगा कम दंगा ज्यादा करते हैं
Sir ने कहा क्या बात है जनाब चलो कोई तो मिला इसी बहाने इस टाउन में जिसने अपना मुंह तो खोला मैने तो समझा पूरा Town गूंगा बहरा है शायद।
ऑकलैंड ने कहा sir अगर आप और आपकी टीम चाहें तो यहां के चर्च में ठहर सकती है क्योंकि यहां रुकने के लिए उस से अच्छी कोई जगह ही नहीं है इस Town में।
तभी Sir ने कहा चलो कही तो रात गुजरने की जगह मिली मुझे तो लगा था कही हमें खुले आसमान के नीचे ने सोना पड़ जाए चलो चलते हैं जब तक हमें उससे अच्छी जगह नहीं मिल जाती रहने के लिए।
पहली रात
उस रात टीम को पुराने church में ठहराया गया।
सब कुछ ठीक लग रहा था रात के लगभग 2 बजे…
Henry की नींद खुली।
उसे बाहर से किसी औरत के रोने की आवाज़ सुनाई दी पहले तो Henry ने सोचा ये कही उसका बहम तो नहीं लेकिन बार बार आवाज आने के कारण Henry अपने विस्तर से उठा ।
और वो खिड़की के पास गया… और बाहर देखने लगा कि रात के समय किस औरत के रोने की आवाज आ रही है और वो क्यों रो रही है जब Henry ने खिड़की के बाहर देखा
तो देखकर जम गया उसने देखा।
कुएँ के पास दर्जनों लोग खड़े थे और किसी को देखकर हस रहे थे पर वो कौन था जिसको देखकर वो हस रहे थे उसका चेहरा साफ नहीं दिखाई दे रहा था
बस सबमें एक बात common थी सब मुस्कुरा रहे थे।
लेकिन उनकी आँखें बंद थीं।
और वो एक ही लाइन बार-बार बोल रहे थे—
“He is smiling below…” और ये लाइन बार बार कह रहे थे
अचानक कोई चीज उड़कर Henry के सामने से गई जिस देखकर Henry डर गया। और वो इतना डर चुका था कि
उसने Monish को उठाया।
और Monis को उठाकर कुछ कहने की कोशिश कर रहा था मगर उसके मुंह से कोई भी शब्द साफ समझ नहीं आ रहा था वो कहना क्या चाहता है अंत में उसने monish से बाहर की ओर इशारा करके कहा
फिर दोनों बाहर गए।
जैसे ही वो कुएँ के पास पहुँचे…
आवाज़ बंद हो गई थी
पूरा town खाली था आस पास देखने पर भी कुछ भी नहीं दिखाई दे रहा था
लेकिन अचानक से कुएँ के अंदर से किसी के हँसने की आवाज़ आने लगी
धीरे…
बहुत धीरे…
Monish ने मशाल जलाई और जलाकर। मशाल को कुआं के अन्दर डालकर नीचे की तरफ देखा
वो नजारा देखकर Monish और Henary दोनों की सांस रुक गई।
कुएँ के अंदर पानी नहीं था।
बल्कि…
सैकड़ों इंसानी चेहरे दीवारों में फँसे हुए थे।
और वो Monish और Henary को देखकर सब के सब मुस्कुरा रहे थे।
और उनकी आँखें खुली हुई थीं।
फिर अचानक से कोई चीज उड़कर आसमान की तरह चली गई और सब कुछ सामान्य की तरह हो गया जैसे कि कुछ हुआ ही ना हो।
Henry और Monish वापस चर्च में आ गए जब दोनों अपने अपने विस्तर पर लेटे हुए थे तभी Henry ने सब कुछ बताया उसने थोड़ी देर पहले क्या क्या देखा था।
Monish ने Henry से कहा अब तुम बहुत थक चुके हो अब तुम सो जाओ सुबह बात करते हैं।
लेकिन Monish रात भर बस यही सोचता रहा जो उसने अभी देखा था और Henry ने जो बताया है कही वो सच तो नहीं अगर ऐसा है तो आना बाला समय और भी ज्यादा खतरनाक और खतरों से भरा हुआ होगा इसमें मेरी या मेरे टीम मेंबर में किसी ना किसी की जान जा सकती है।
मुस्कुराने वाला रोग
No one in Raven Hollow dared to drink from this well... because something beneath it was waiting.

सुबह Doctor Eliza ने town के लोगों की जांच शुरू की।
उसे पता चला…
सभी लोगों के चेहरे की मांसपेशियाँ अजीब तरीके से खिंची हुई थीं।
जैसे कोई अदृश्य ताकत उन्हें मुस्कुराने पर मजबूर कर रही हो पर ऐसे कैसे हो सकता है अगर ये मामला शैतानों से जुड़ा हुआ है तो 1 या 2 लोगों के साथ ऐसा होना चाहिए था लेकिन यहां तो पूरा Town ही ऐसा है
खेल तो अभी शुरू भी नहीं हुआ था असली डर का सामना करना अभी बाकी था
अचानक जब Jacob ने मुस्कुराना शुरू किया।
बिना वजह जिसका कोई मतलब भी नहीं बनता था पहले तो टीम के लोगों को लगा वो मजाक कर रहा है लेकिन ऐसा नहीं था
पहले वो हल्का…मुस्कराया
फिर ज़ोर से…
फिर पागलों की तरह।
उसकी आँखों से आँसू निकल रहे थे…
लेकिन फिर भी वो पागलों की तरह हँस रहा था।
Monish चिल्लाया—
“Jacob STOP!” लेकिन Jacob किसी की बात नहीं सुन रहा था
लेकिन Jacob ने जैसे ही अपनी गर्दन मोड़ी…
और फुसफुसाया—
“वो नीचे है…और तुम सब जल्द ही मरने वाले हो ”
इतना कहकर Jacob बेहोश हो गया तो उसे चर्च के दूसरे कमरे में बंद कर दिया और अपनी टीम के लोगों से Monish ने कहा कोई भी टीम मेंबर उससे अकेले में जाकर ना मिले जब तक हमें ये पता नहीं चल जाता Jacob के साथ क्या हुआ है सभी टीम मेंबर ये बात मान लेते हैं
रात के समय किसी के हसने की आवाज सुनाई देती है वो भी डरावनी हंसी की ये सुनकर डॉक्टर उठकर Monish को उठाता है दोनों लोग उस आवाज का पीछा करते हुए उसी कमरे के पास पहुंचते हैं जिस कमरे में Jacob को रखा गया था
जैसे ही Monish दरवाजा खोलता है तभी चर्च की घंटी बजती है जो दिन के 1 बजे बजती थी डॉक्टर की नजर दीवार के पास रखी गई एक पुरानी घड़ी की तरफ जाती हैं उसमें भी 1 बज रहा होता है दिन का नहीं रात का।
जैसे ही Monish कमरे में घुसा उसने देखा Jacob मर चुका है उसकी सांसे नहीं चल रही है ओर सबसे shocking बात।
उसका जबड़ा पूरी तरह फटा हुआ था जैसे कि किसी ने उसे फड़ा हो।
साथ में उसकी डरावनी मुस्कान अभी भी मौजूद थी जिसे देखकर किसी के भी होश उड़ जाए।
कुएँ के नीचे क्या है?
Father Dominic को पता था इसके राज सिर्फ और सिर्फ church में मिल सकते हैं क्योंकि church में स्थानीय लोगों का data हमेशा रहता है किसी की मौत कैसे हुई कब हुई और यहाँ पर क्या क्या घटना घट चुकी हैं इसलिए उन्होंने सबसे पहले church में रखे हुए पुराने documents खोजे।
बहुत सारे documnet ढूंढने के बाद में उन्हें एक secret diary मिली। जो अब पूरी तरह से खराब हो चुकी थी जिसके कुछ ही शब्द समझ में आ रहे थे पर टूटे फूटे अक्षरों को मिला कर एक मैसेज समझ आ रहा था
उसमें लिखा था—
“1761 में town ने एक आदमी को कुएँ में जिंदा फेंक दिया था…”
उस आदमी का नाम था—
Edgar Vile
इसके बाद Father Dominic को कुछ भी नहीं समझ आ रहा था Edgar Vile कौन है लेकिन उसका पता लगाने के लिए Father Dominic ने Town में पूछताक्ष की और secreat diary की मदद से अब उन्हें सब कुछ समझ आ चुका था कि Edgar विले एक psychiatrist…था पागल और सनकी किस्म का जो मरे हुए
या जिंदा इंसानी दिमाग पर experiments करता था।
और बात जब Marin को पता चली जो इसी Town में रहती थी तो उसने ये बात church के father manjeo को बताई जो इस church के पहले father थे ।
Father manjeo ने Edgar Vile को बुलाया और उसे समझाया उसी दिन Edgar vile ने Father manjeo को पकड़कर जिंदा ही उनके सिर को तोड़कर उनका दिमाग निकालकर उस पर एक्सपेरिमेंट किया
कहा जाता था कि वो लोगों के emotions control कर सकता था।
जब town वालों को उसके experiments का पता चला…
तो उन्होंने उसे कुएँ में बंद कर दिया। लेकिन हर दिन वो मुस्कुराता रहता था जैसे कि कुछ उसने किया ही ना हो
लेकिन जहां वो भूखा और तिल तिल मरता जा रहा था उस कुआं में रहने वाले उसने कीड़े मकोड़ों को खाकर। वो मरने की कगार पर पहुंच गया मरने से पहले Edgar ने कहा—
“मैं इस town की हर मुस्कान में जिंदा रहूँगा…”
उसके बाद से…
Town कब बदल गया किसी को कुछ भी पता नहीं चला।
जब पूरी कहानी आईने की तरह साफ हो गई ।
तो Father Dominic ने ये बात Monish को बताई। लेकिन monish के मन में अब भी बहुत सवालों के जबाव पता करना था वो उड़ती हुई चीज क्या थी जिसे monish के टीम के मेंबर ने बताई साथ में monish ने खुद भी उसे देखा था जब jecob की मौत हुई तो उसका चेहरा क्यों फटा हुआ था हंसते हुए जब की Edger vile कभी भी अपने शिकार को कभी भी ऐसे नहीं मारता था और उस Town में जो बैंक थी वहां के कर्मचारी क्यों मुस्कराते रहते हैं अगर ऐसा अगर कोई नहीं करता है तो उसकी मौत रहस्मय तरीके से हो जाती है
ये सारे पैटर्न एक तो नहीं है Monish Reax Sir समझ चुका था
Monish ने फैसला किया सबसे पहले मैं इस town में जो कुआं है उसका matter पहले close करूंगा
उसके बाद ही कुछ और देखूंगा।
असली आतंक
Monish ने फैसला किया कि वो कुएँ के अंदर जाएगा। उससे पहले उसने जरूरी सामान आपने साथ ले लिया जो इमरजेंसी
में काम आने वाला था और उसने प्लान तैयार किया।
कुआं में उतरने पर उसे क्या क्या करना पड़ सकता है उसे अपनी टीम और अपने आपको और इस Town को कैसे बचाना है
रस्सी बांधी गई।
मशाल जलाई गई।
और वो नीचे उतरने लगा।
जैसे-जैसे वो नीचे जा रहा था…उसे तरह तरह से वहम हो रहे थे कही Monish नर्क की आग में झुलस रहा है तो कही उसके परिवार को मारकर उनके अंगों को निकालकर उससे खाना बनाकर Monish को जबरदस्ती खिलाया जा रहा है
तो कही कुछ और।
जब इससे monish का हौंसला नहीं टूटा तो शैतानों ने नई चाल चलना शुरू कर दिया।
उसे दीवारों से आवाजें सुनाई दे रही थीं।
कोई कहा रहा था “मुस्कुराओ…”
कोई कह रहा था “खुश रहो…”
तो कोई कह रहा था “वो देख रहा है…”
हर आवाज अलग अलग इंसानों की आवाज में शैतानों की थी जो उसे गुमराह कर रही थी लेकिन Monish अपने पथ पर डटा रहा।
नीचे पहुँचकर उसने जो देखा… वो एक अजीबो गरीबों दुनिया थी उन शैतानों की जिसे ईश्वर ने इस नर्क में हमेशा के लिए सड़ने के लिए छोड़ दिया है
Monish को डर तो लग रहा था ये मंजर देखकर पर इस Town ने अब तक जो सहा है उससे तो ये दर्द कई गुना कम है
कुएँ के सबसे नीचे…
एक आदमी बैठा था जिसके आस पास तरह तरह से बनी हुई इंसानी शरीर की Mummy थी कुछ को काटकर एक दूसरे से मिलाकर एक नई प्रजाति बनाई जा रही थी फिर पास में रखे हुए एक उड़ने वाला परिंदा देखा वो परिंदा कम नर्क का दरिन्दा ज्यादा दिखाई दे रहा था उसे देखकर ऐसा लग रहा था मानो उसे किसी तेजाब में डालकर निकाला गया हो।
और भी तरह तरह की उसमें वो चीजे थी जिसे बता पाना या उसके बारे मे बताने के लिए मेरे पास कोई भी शब्द नहीं है।
लेकिन सब में एक बात common थी सभी चीजें उस कुआं के पास बैठे हुए इंसान से connect थी
उसकी त्वचा सड़ चुकी थी…
आँखें सफेद थीं…
लेकिन चेहरे पर लंबी मुस्कान थी गौर से देखने पर पता चला वो कोई और नहीं
Edgar Vile…था
जो अब भी ज़िंदा था।
उसके चारों तरफ इंसानों की खोपड़ियाँ थीं।
और वो धीरे-धीरे हँस रहे थे मुझ पर तभी एक आवाज आई।
“लोग दुख से भागते हैं Monish…
मैंने उन्हें हमेशा खुश रहने का तरीका दिया…” बदले में मुझे क्या मिला ये जिल्लत भरी जिंदगी जो किसी ने नहीं इस Town में रहने वाले हर एक लोग उसका जिम्मेदार है जो मैने सहन किया है वो अब यहां का हर एक इंसान इसका खामियाजा भुगतेगा।
तभी अचानक…
कुएँ की दीवारों में फँसे चेहरे चीखने और चिल्लाने लगे थे कोई कुछ कह रहा था तो कोई कुछ और अगर कोई भी उनकी बात सुनता तो वो हमेशा के लिए उसी जगह का हो जाता ।
Monish बहुत मुश्किलों से उन शैतानी ताकतों से बड़े बहादुरी से सामना कर रहा था।
अचानक रस्सी टूट गई और Monish उस कुआं में गिरने ही बाला था उसने अपनी पूरी ताकत लगाकर उस कुआं से बाहर निकला कोई अनजानी चीज Monish के सिर से टकराई आखरी बार उसने बस यही सुना।
church की घंटियाँ बजने लगीं।
और पूरा town एक साथ हँसने लगा।
उसके बाद Monish बेहोश हो गया।
Raven Hollow का अंत
In the Royal Smile Bank, smiling was not a choice... it was a matter of survival.

सुबह… जब Monish की आंखे खुली उसने अपने आस पास देखा
पूरा town खाली था।
कोई इंसान नहीं।
कोई आवाज़ नहीं।
बस सड़कें…
और हर दीवार पर खून से बना एक symbol। ये नजारा देखकर मैं सन्न रह गया रात भर में ऐसा क्या हुआ जो लोग गायब हो गए कहा चले गए और मेरी टीम के साथ क्या हुआ
Monish बस अकेला बचा था।
लेकिन कुछ बदल चुका था Monish Reax Sir के अंदर।
Monish ने समाने देखा एक घोड़ा गाड़ी आ रही है वो भी सीधे London से । और Monish के सामने आ कर रुकती है
और Monish से पूछताक्ष करती है लेकिन Monish Reax Sir कोई भी जवाब नहीं देता है
जब London की टीम उसे वापस लेकर जा रही थी… बीच रास्ते में coach Driver की नजर Monish की तरफ जाती हैं वो देखता है
Monish मुस्कुरा रहा था।
धीरे-धीरे…
बहुत डरावनी मुस्कान के साथ।
और फिर उसने कहा—
“तुम्हें पता है…
खुश रहना कितना जरूरी है?”
उसके बाद… ये कहकर Monish किसी भूखे भेड़िया की तरह उन सब पर टूट पड़ता हैं देखते ही देखते पूरी घोड़ा गाड़ी इस दुनिया के नक्शे से गायब हो जाती है जब कई दिनों तक वो घोड़ा गाड़ी London नहीं पहुंचती है तब।
London के अधिकारी जांच करने का हुक्म देते हैं। लेकिन चार दिन बाद जो टीम का कुछ भी आता पता नहीं चलता है
तब London के अधिकारी
Raven Hollow का नाम आधिकारिक रिकॉर्ड से हटा दिया जाता है कोई भी अधिकारी उस मामले में बात तक नहीं करना चाहता।
लेकिन आज भी…
लंदन के पुराने नक्शों में
एक abandoned town दिखाई देता है।
जहाँ रात के समय…
कुएँ से हँसने की आवाज़ आती है।
और अगर कोई जवाब दे दे…
तो अगली सुबह वो मुस्कुराता हुआ मिलता है।
अगर आप लोगों को मेरी लिखी गई कहानी पढ़ने में मजा आता हो मुझे follow और शेयर करना ना भुले एक कहानी को लिखने में मुझे हफ्ते तक का समय लग जाता हैं जिसमें मैं दिन रात एक करके एक से बढ़कर एक नई कहानी लिखकर देता हूं अगर आपको मेरी ये मेहनत दिखाई देती हो तो
Please हमे support करना ना भुले
आपका support हमें एक और नई कहानी लिखने की प्रेरणा देता है
Horror Story in Hindi
Psychological Horror Story
London Horror Town Story
Smiling Town Mystery
Haunted Well Story
Dark Web Series Horror
Real Based Horror Story Hindi
Psycho Thriller Story
Creepy Village Mystery
Raven Hollow Horror Story
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें