THE COLONEY: The Black House Mystery

 

The Coloney

Part – 1

“वो लेखक जो इंसान नहीं रहा था…”
Dark cinematic horror mansion standing on a hill during heavy rain and lightning with a lone investigator facing the haunted Black House at night.
The documentary team arrives at the cursed Hillcroft Estate for the first time during a terrifying midnight storm.

रात के ठीक 2:13 बजे—

बारिश इतनी तेज़ हो रही थी कि मानो पूरा शहर डूबने वाला हो।
बिजली हर कुछ सेकंड में आसमान को चीरती… और उसी चमक में पहाड़ी के ऊपर बना वो पुराना बंगला कुछ पल के लिए दिखाई देता—

काला…
टूटा हुआ…
और ज़िंदा। जैसे कि वो बंगला जिंदा हो अपने आप में 

लोग उसे “ब्लैक हाउस” कहते थे।

लेकिन असली नाम था—कुछ और 

Hillcroft Estate.

कभी वहां रहता था दुनिया का सबसे महान horror writer

एक ऐसा लेखक जिसकी कहानियों पर बनी हर फिल्म सुपरहिट होती थी।
सिनेमा हॉल में लोग चीखते थे… बेहोश हो जाते थे… कई लोगों ने तो उसकी फिल्मों के बाद आत्महत्या तक कर ली थी।

उस लेखक का नाम था—

एड्रियन वेलक्रॉफ्ट

जो हमेशा कुछ अलग करने की सोच रखता था वो मानता था जिंदगी में अगर कुछ भी हासिल करना है तो इंतजार मत करो 
जितना जल्दी हो सके उसके पीछे लग जाओ और जबतक मत रुको जबतक कि तुम सफल ना हों जाओ 
दूसरों के साथ मेहनत करने से अच्छा है आप खुद के काम पर जी जान लगा दो सफलता झक मारकर आएंगी 

उसने बहुत सी कहानियां लिखी पर कहानी की तरह नहीं 

लोग कहते थे—

“वो डर नहीं लिखता था…
वो डर को पैदा करता था।”

एक ऐसा डर जिसने पहले कभी ना देखा हो ना ही सुना हो 

एक दिन बहुत बड़ा फिल्म निर्मिता उसके पास आया और कहा एड्रियन मैने पैसा बहुत कमा लिया पर मुझे वो मुकाम नहीं मिला। जिसका मैं हकदार था मै चाहता हूं तुम मेरे लिए ये आखिरी फिल्म की स्टोरी लिखो जिससे लोग मेरे दीवाने हो जाएं 

और जब भी कोई डरावनी फिल्म रिलीज हो तो सबसे पहले लोगों के मन में ये आना चाहिए मैग्मा फिल्म स्टूडियो से अच्छी कोई और फिल्म नहीं बना सकता।

तुम्हे जो भी चाहिया जितना भी चाहिए़ मै उतना पैसा दूंगा।

एंड्रियन राजी हो जाता है और कहानी को लिखने के लिए शहर को छोड़कर दुनिया से अलग रहकर देश के ऐसे कोने में पहुंचता है जहां आज से पहले कोई भी एक रात उस जगह पर टिक नहीं पाया। और जो भी टीका उसकी सुबह सिर्फ लाश मिली जैसे कि किसी जानवर ने उसे काट खाया हो 

दो साल उस जगह रहने के बाद एड्रियन वापस आया और उसने फिल्म निर्मिता के साथ मिलकर ऐसी फिल्म बनाई ।

उस फिल्म के टीम मेंबर भी उस फिल्म को देखने से कतराते थे । उसके छोटे छोटे पार्ट को देखकर।

उसकी सबसे मशहूर फिल्म थी—

“The Hollow Skin”

फिल्म रिलीज़ होने के बाद दुनिया भर में अजीब घटनाएं शुरू हो गई थीं।

लोग रात में अपनी ही त्वचा नोचने लगे थे।
कुछ लोग कहते थे उन्हें दीवारों के अंदर से आवाज़ें सुनाई देती हैं।

लेकिन सबसे डरावनी बात ये थी—

उस फिल्म के बाद एड्रियन बदलने लगा।

धीरे-धीरे उसने इंटरव्यू देना बंद कर दिया।
फिर फिल्मों में जाना बंद।
फिर लोगों से मिलना।

और एक दिन…

वो पूरी दुनिया से गायब हो गया।

सिर्फ अफवाहें बचीं।

किसी ने कहा—
उसने शैतान से सौदा किया था।

किसी ने कहा—
उसकी कहानियां कल्पना नहीं थीं।

वो जो लिखता था…
वो पहले से कहीं मौजूद था।


18 साल बाद…
Dark horror staircase inside a haunted mansion with bloody occult symbols, abandoned wheelchair, and four investigators standing in fear.
As the investigators move deeper inside Hillcroft Estate, the mansion begins revealing its horrifying secrets.

एक छोटी documentary टीम उस बंगले तक पहुंची।

टीम में सिर्फ चार लोग थे—

  • रयान — Director

  • एलिस — Camerawoman

  • नोआ — Sound Engineer

  • और लीना — Journalist

उनका मकसद था—

“Finding Adrian Velcroft.”

दुनिया का सबसे खतरनाक लेखक आखिर गायब क्यों हुआ?

गाड़ी की हेडलाइट्स बारिश को चीरती हुई उस पहाड़ी रास्ते पर बढ़ रही थीं।

अचानक—

रेडियो अपने आप चालू हो गया।

पहले सिर्फ खरखराहट सुनाई दी।

फिर…

एक धीमी आवाज़।

“वापस… चले जाओ…”

नोआ ने तुरंत रेडियो बंद किया।

“Signal interference है।”
उसने हंसने की कोशिश की।

लेकिन पीछे बैठी लीना का चेहरा सफेद पड़ चुका था।

क्योंकि उसने वही आवाज़ पहले भी सुनी थी।

अपने सपनों में।


गाड़ी बंगले के सामने रुकी।

लोहे का विशाल गेट आधा खुला था।

मानो…

किसी ने उनके आने का इंतज़ार किया हो।

बंगले की दीवारों पर काली फफूंदी फैली हुई थी।
खिड़कियां अंदर से बंद थीं।

लेकिन सबसे अजीब चीज़ थी—

पूरा घर सांस लेता हुआ महसूस हो रहा था।

दीवारें हल्की-हल्की धड़क रही थीं।

जैसे किसी विशाल जीव का शरीर।

एलिस ने कैमरा ऑन किया।

REC.

लाल बत्ती जल उठी।

“Documentary Log. Day One.”
रयान कैमरे की तरफ बोला।

“हम अभी एड्रियन वेलक्रॉफ्ट के घर के बाहर हैं। अगर अफवाहें सच हैं… तो शायद आज हम दुनिया का सबसे बड़ा horror mystery solve करने वाले हैं।”

तभी—

ऊपर दूसरी मंज़िल की खिड़की में कोई दिखा।

सिर्फ एक सेकंड के लिए।

एक लंबा काला आदमी।

जिसका चेहरा… पूरी तरह सड़ा हुआ था।

एलिस चीख पड़ी।

कैमरा हिल गया।

लेकिन जब सबने ऊपर देखा—

वहां कोई नहीं था।


घर का दरवाज़ा अपने आप खुल गया।

Rotten-faced horror man appearing on staircase inside haunted mansion during storm while investigators watch in fear.
The documentary team finally sees the terrifying face hiding inside Hillcroft Estate.

धीरे…

चररररर…

अंदर पूरा अंधेरा था।

और उसी अंधेरे से एक सड़ी हुई गंध बाहर आई।

मांस गलने जैसी।

नोआ ने नाक ढक ली।

“ये… ये smell क्या है?”

कोई जवाब नहीं मिला।

फर्श पर पुराने कागज़ पड़े थे।

दीवारों पर अजीब symbols बने थे।

और बीच हॉल में—

एक पुरानी wheelchair रखी थी।

खाली।

लेकिन वो धीरे-धीरे हिल रही थी।

जैसे अभी कोई उस पर बैठा था।


लीना ने नीचे पड़े एक पन्ने को उठाया।

उस पर सिर्फ एक लाइन लिखी थी—

“कहानियां लिखते-लिखते…
मैंने दरवाज़ा खोल दिया।”

उसके नीचे खून से बना एक निशान था।

और उसी समय—

ऊपर से भारी कदमों की आवाज़ आई।

ठक…

ठक…

ठक…

कोई धीरे-धीरे सीढ़ियों से उतर रहा था।

Found footage horror camera glitch capturing black-eyed ghost figure inside abandoned mansion hallway.
The camera records something impossible hiding in the darkness of Hillcroft Estate.

लेकिन दिख कोई नहीं रहा था।

एलिस ने कैमरा ऊपर घुमाया।

सीढ़ियों पर सिर्फ अंधेरा था।

फिर अचानक—

कैमरे में एक चेहरा दिखाई दिया।

सड़ा हुआ।
त्वचा लटकती हुई।
आंखें पूरी काली।

और होंठों पर मुस्कान।

वही चेहरा…
एड्रियन वेलक्रॉफ्ट का।

लेकिन असली डर अभी शुरू हुआ था।

क्योंकि अगले ही सेकंड कैमरे से आवाज़ आई—

“तुम लोग बहुत देर से आए हो…”

REC light अपने आप बंद हो गई।

और पूरा घर अंधेरे में डूब गया।


TO BE CONTINUED…

Part – 2

“The Basement Beneath The House”






टिप्पणियाँ