The Last Exhibition Horror Story

 

The Art

New York Subway Horror Files
A terrifying flesh wall made of trapped human faces inside a dark New York subway station from The Art Horror Story by Reax.
The cursed Wall of Flesh appears deep inside New York's subway system, hiding hundreds of trapped souls within its horrifying surface
The Art Horror Story, New York Subway Horror, Wall of Flesh, Scary Horror Story, Horror Art, Reax Horror Story

“वो पेंटिंग इंसानों से नहीं… इंसानों की बनी थी।”

Hello Guys मेरा नाम है Reax और आज आपके लिए लाया हु वो कहानी जो किसी ने किसी के मुंह से कभी भी नहीं सुनी होगी ये कहानी बिल्कुल अलग हटकर लिखी गई है अगर आपको ये कहानी पढ़ने में मजा आए तो please हमें follow करना ना भुले धन्यवाद 

सुबह के ठीक 8:03 बज रहे हैं 

अमेरिका के सबसे व्यस्त शहर New York City की सड़कों पर हमेशा की तरह शोर था।
लोग भाग रहे थे… किसी को कहीं जाने की जल्दी थी तो किसी को आने की जल्दी थी 
किसी को ऑफिस पहुंचना था…
किसी को कॉलेज…
तो किसी को बस अपनी जिंदगी से लड़ना था।

लेकिन उस दिन…कुछ ऐसा हुआ जिससे मेरी जिंदगी पूरी तरह से बदलनी बाली थी हुआ कुछ ऐसा 
Times Square–42nd Street Station पर मौजूद लोग ये नहीं जानते थे कि अगले कुछ मिनटों में वो इंसान नहीं…
बल्कि एक “कलाकृति” का हिस्सा बनने वाले हैं। ऐसा मै क्यों कहा रहा हूं आगे पढ़े।


 THE WALL OF FLESH

मेरा नाम Ethan Walker है।
मैं एक freelance crime photograph हु और हमेशा नई नई चीजें जानने के लिए एक जगह से दूसरी जगह अक्सर एक जगह से दूसरी जगह आना जाना लगा रहता था।
उस सुबह मैं स्टेशन पर सिर्फ कुछ तस्वीरें लेने आया था क्योंकि पिछले कुछ दिनों से उस स्टेशन पर लगी एक रहस्यमयी Art पूरी दुनिया में वायरल हो रही थी। मै भी जानना चाहता था आखिरकार उस Art मै ऐसा क्या है जो लोग उसके दीवाने हो रहे हैं।

लोग उसे कहते थे—

“The Art”

वो कोई साधारण painting नहीं थी कुछ तो अजीब था उसमें जो लोगों को अपनी और आकर्षक कर रही थी लगभग वो painting 

20 फीट लंबी और 12 फीट ऊंची वो तस्वीर स्टेशन की दीवार पर ऐसे लगी थी जैसे किसी चर्च की पवित्र मूर्ति हो किसने लगाया उसे वहां किसी को भी नहीं पता था 
लेकिन जो चीज उसमें बनी थी…
उसे देखकर अच्छे-अच्छों की रूह कांप जाती।

उस Art में इंसानों को दानवों की तरह दिखाया गया था जैसे कि देखने में तो इंसान ही थे मगर वो किसी जोंबी की तरह दिखाई दे रहे थे 

किसी का चेहरा फटा हुआ…
किसी की आंखें बाहर निकली हुई…
किसी का मुंह इतना बड़ा जैसे वो पूरे इंसान को निगल जाए और भी बहुत कुछ था जिसे मैं अपनी भाषा में बता भी नहीं सकता 

सबसे डरावनी बात?

वो Painting “Paint” जैसी नहीं लगती थी।

वो बिल्कुल असली Skin जैसी दिखती थी किसी जानवर की नहीं 

जैसे किसी ने इंसानों की चमड़ी काटकर…
उसे सिलकर…
दीवार पर टांग दिया हो।

और उस Art के बीचों-बीच एक 3D चेहरा था उसे देखकर तो ऐसा लग रहा था मानो उसे किसी ने फुरसत से बनाया हो 
उसकी आंखें किसी भी दिशा से देखने पर आपको घूरती महसूस होतीं थी उसका फोटो खींचने के लिए जैसे ही 

मैने अपना कैमरा निकाल ही रहा था कि तभी मैंने उसे देखा।

लाल coat पहने एक लड़की को जिसे देखकर मेरा दिल और दिमाग ने काम करना ही बंद कर दिया हो 

उसकी खूबसूरती इतनी अजीब थी कि कुछ सेकंड के लिए स्टेशन का शोर तक गायब लगने लगा।

उसका नाम मुझे बाद में पता चला—

Emily Carter

वो धीरे-धीरे उस Art के करीब जा रही थी जो उस मेट्रो के स्टेशन पर लगी थी 

उसकी आंखों में डर कम…
जिज्ञासा ज्यादा थी उस art के बारे में जानने की उस Art को देखकर बस उसके मुंह से एक शब्द निकला 

“Impossible…”
उसने धीरे से कहा।

फिर उसने हाथ बढ़ाया।

और उस 3D चेहरे की नाक को छू लिया।

अगले ही सेकंड पूरी दीवार हिलने लगी और मेट्रो स्टेशन पर लगी हुई लाइट अपने आप बंद और चालू हो रही थी जैसे कि कही शॉर्ट सर्किट हुआ हो।

पहले मुझे लगा भूकंप है। लेकिन अचानक मेरा ध्यान उस मेट्रो स्टेशन पर लगी हुई 

उस Art के अंदर बने चेहरों की तरफ गई पहले उस Art में बने हुए कि आँखें बंद थी लेकिन भूकंप के बाद उसकी आंखें खुल गईं थी 

ये देखकर कुछ लोग चीख पड़े।

“OH MY GOD!”

Painting के अंदर मौजूद एक दानव ने अचानक अपना हाथ बाहर निकाला।

वो हाथ इंसानी नहीं था।

उसकी उंगलियां लंबी…
टूटी हुई…
और चमड़ी सड़ी हुई थी पहले तो मुझे और वहां खड़े लोगों को लगा शायद कोई prank कर रहा है लेकिन 

जैसे ही उसने सामने खड़े एक आदमी का पैर पकड़ लिया।

“HELP ME!!”

उस आदमी को घसीटकर Painting के अंदर खींच लिया गया।

लेकिन सबसे डरावनी बात ये थी—

उसका शरीर दीवार के अंदर ऐसे घुस गया…
जैसे दीवार कोई पानी हो जैसे ही कुछ लोगों ने उस Art को छुआ तो वो भी उसी Art में समा गया अब लोगों को समझ आ चुका था ये Prank नहीं है 

देखते ही देखते स्टेशन पर भगदड़ मच गई।

Giant wall made from human skin with trapped screaming faces inside a New York subway station.
A mysterious artwork made from human flesh appears inside a New York subway station.

लोग चीखते हुए भागने लगे।

लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

Painting के अंदर मौजूद दर्जनों दानव बाहर निकल रहे थे 

कुछ छतों पर ऐसे दौड़ रहे थे जैसे छिपकलियां।

कुछ लोगों के बाल पकड़कर उन्हें ऊपर उठा रहे थे तो किसी को अन्य तरीके से घसीट रहे थे ये मंजर देखने में किसी नर्क से 

कम नहीं था 

एक औरत की गर्दन मोड़कर उसे सीधे दीवार के अंदर घसीट लिया गया।

एक बच्चा अपनी मां से चिपककर रो रहा था—

लेकिन एक दानव ने उसकी मां का चेहरा फाड़ दिया उसी बच्चे के सामने 

पूरा स्टेशन खून से भर चुका था।

मैंने Emily को देखा।

एक दानव उसकी टांग पकड़कर उसे अंदर खींच रहा था।

उसकी चीखें पूरे स्टेशन में गूंज रही थीं।

मैं दौड़ा और दौड़कर 

मैंने उसका हाथ पकड़ लिया।

दानव उसे अंदर खींच रहा था…

मैं बाहर।

ऐसा लग रहा था जैसे हम दोनों किसी दूसरी दुनिया के दरवाजे पर खड़े हों।

और तभी…

मैंने Painting के अंदर देखा।

वहां अंधेरा नहीं था।

वहां हजारों इंसानी चेहरे दीवारों में फंसे हुए थे।

सब जिंदा थे।

सब चीख रहे थे जैसे कि उन्हें जिंदा ही उस Art में कैद कर दिया हो 

“DON’T LET THEM TAKE HER!!”

लेकिन मेरा दिल और दिमाग Emily में लगा था उसे बचाने के लिए मैंने पूरी ताकत लगाई।

और Emily को बाहर खींच लिया।

जैसे ही वो बाहर आई—

पूरी Painting अचानक शांत हो गई।

दानव गायब।

खून गायब।

चीखें बंद।

दीवार फिर से सामान्य लग रही थी जैसे कि अभी कुछ भी नहीं हुआ हो लेकिन metro station पहले जो भरा हुआ था उसमें बस कुछ ही लोग बचे थे 

लेकिन उस Painting की तरफ देखने में ऐसा लग रहा था जैसे कि उसमें कुछ बदलाव हुआ हो ध्यान से देखने पर पता चला अब Painting में एक नया चेहरा जुड़ चुका था।

उस आदमी का…
जिसे सबसे पहले अंदर खींचा गया था।

उसकी आंखें अभी भी हिल रही थीं।

वो जिंदा था।

दीवार के अंदर लेकिन कुछ भी नहीं कह पा रहा था उसका शरीर पूरा जम चुका हो बस जिंदा थी उसकी आंखे।


THE CREATOR

उस घटना के बाद स्टेशन बंद कर दिया गया और उस घटना का वीडियो रिकॉर्डिंग तक पुलिस वालों ने अपने कब्जे में ले लिया और हम बचे हुए लोगों को घर से बाहर निकलने पर और अपने आस पास और सोशल मीडिया से दूर रहने के लिए कहा गया साथ में ये भी कहा अगर कोई भी बात अपनी बाहर किसी से कहता है तो उसे और उसके परिवार वालों को हमेशा के लिए जेल में डाल दिया जायेगा।

New York Police Department ने पूरे मामले को “Mass Panic” कहकर दबाने की कोशिश की और न्यूज चैनल और अखबार वाले लोग भी बस यही बात कह रहे थे 

इतना तो मेरी समझ में आ चुका था ये मामला बहुत बड़ा है 

जिसे यहां की सरकार दबाना चाहती है लेकिन क्यू और किसलिए अचानक मुझे याद आया  मैंने अपना कैमरा छिपा लिया था जो अभी भी मेरे पास है मैने camera footage देखी।

जिसमें सब घटनाओं का रिकॉर्ड था जो वहां घटित हुई थी ।

दानव…

चीखें…

और वो दूसरी दुनिया।

दूसरी तरफ Emily पूरी रात कांपती रही।

Emily ने मुझे एक बात बताई  wocky tocky के द्वारा 

“जब वो मुझे अंदर खींच रहे थे… मैंने किसी को देखा।”

मैने पूछा 

“कौन?”

उसने बताया 

“एक आदमी…”

“वो Painting बना रहा था।”

ये सुनकर मेरे शरीर में सिहरन दौड़ गई हमारे पास सवालों का भण्डार था पर जवाब नहीं लेकिन मैं उसका पता लगाकर जरूर रहूंगा 

हमने उस Art के बारे में जांच शुरू की।

और तभी हमें  अपने पहले सवाल का जवाब मिल चुका था एक नाम —

वो एक नाम ही नहीं था ये हमारे केस की पहली गुत्थी का सवाल था वो नाम था 

Victor Hale
A woman in a red coat touching a cursed face coming out of a horrifying wall painting.
The moment Emily unknowingly awakens the cursed artwork.

एक मशहूर artist जिसकी painting की दुनिया दीवानी थी 

क्योंकि 13 साल पहले उसकी मौत हो चुकी थी।

कम से कम…
दुनिया यही मानती थी पर मै तो ये मानता था क्योंकि कुछ दिन पहले जो metro station पर जो हुआ था उसे देखकर तो बिल्कुल भी नहीं।

पता लगाने पर पता चला उसकी आखिरी exhibition में मौजूद 27 लोग गायब हो गए थे वो कहां गए किसी को कुछ भी पता नहीं चला आज तक 

और उस रात Victor ने एक बात कही थी—

“असल Art वो है… जो हमेशा जिंदा रहे।”


 THE SKIN ROOM

Victor Hale का abandoned studio जो पूरी तरह से खंडार बन रहा था धीरे धीरे 
Brooklyn Navy Yard में था।

हम वहां पहुंचे।

दरवाजा अंदर से बंद था।

लेकिन दीवारों से बदबू आ रही थी।

सड़ी हुई चमड़ी जैसी । जैसे कि कोई मर गया हो 

अंदर जाते ही Emily चीख पड़ी जैसे कि उसने कोई भयानक सपना देख लिया हो 

पूरा कमरा paintings से भरा था।

लेकिन वो Paintings canvas पर नहीं थीं।

वो इंसानी चमड़ी पर बनी थीं। ये देखकर इतना तो समझ गया था यहां कुछ ना कुछ भयानक जरूर हुआ है 

कुछ पर tattoos थे।

कुछ पर जले हुए निशान।

और कमरे के बीचों-बीच एक विशाल chair रखी थी।

उसके नीचे सूखा हुआ खून था।

दीवार पर लिखा था—

“THEY LOOK MORE BEAUTIFUL WHEN THEY SCREAM.”

जब में ये पड़ ही रहा था 

तभी पीछे से आवाज आई।

“तुम दोनों को यहां नहीं आना चाहिए था…” ये सुनकर हम हैरान हो गए 

हमने पीछे मुड़कर देखा। तो सामने 

Victor Hale। खड़े थे जो हमने सोचा था वही हो रहा था हमारे सामने।

वो मरा नहीं था। 

उसका शरीर आधा इंसान…
आधा Painting बन चुका था।

उसकी त्वचा पर चेहरे उग रहे थे।

और वो सभी चेहरे जिंदा थे। अब उसको देखकर मन में और भी सवाल उठ रहे थे ये अभी तक जिंदा कैसे है और उनका ये हाल किसने किया।


THE REAL CANVAS

Victor ने हमें सच्चाई बताई।

वो Paint नहीं करता था।

वो “Capture” करता था।

जब कोई इंसान दर्द, डर या मौत महसूस करता है—
उसकी आत्मा कुछ सेकंड के लिए सबसे कमजोर होती है।

Victor उसी पल इंसानों को अपनी Art में कैद कर लेता था।

लेकिन वो अकेला नहीं था। उसके साथ और भी नामी लोग जुड़े हुए थे इसके लिए 

उसने एक “दूसरी दुनिया” खोजी थी— इन सब कामों के लिए पर उसने ऐसा क्यू किया अभी तक ये बात हमें नहीं पता था 

जहां Art जिंदा रहती थी। चाहे उसे बनाने वाला जिंदा रहे या ना रहे पर वो Art के माध्यम से वो जिंदा है और आगे भी रहेंगे।

जहां हर Painting भूखी होती थी।

और अब…

वो दुनिया हमारे संसार में आने लगी थी।

Victor मुस्कुराया।

“Emily perfect है…” अब तक की बनाई हुई Painting से भी ज्यादा Perfect जिसका कोई जवाब नहीं 

हमने पूछा ऐसा “क्यों?”

“क्योंकि वो आखिरी Canvas बनेगी।” लेकिन वो ही क्यू ऐसा क्या खास है इसमें जो दूसरों में नहीं इतना मैने 

कहा ही था कि अचानक पूरा studio हिलने लगा।

दीवारों से हाथ निकलने लगे।

और तभी Emily ने चीखते हुए कहा—

“ETHAN… पीछे देखो…”

मैंने मुड़कर देखा।

मेरी खुद की तस्वीर दीवार पर बनी हुई थी।

और वो धीरे-धीरे मुस्कुरा रही थी मुझे देखकर अब मेरी समझ में कुछ भी नहीं आ रहा था ये हो क्या रहा है 

कही इस Painting का हिस्सा मै तो नहीं हु। जैसे तैसे उस जगह से हम निकले ही थे पर आगे हमें क्या करना है 

इसके बारे में हमें कुछ भी पता नहीं था घर जाते समय हमने कुछ postar लगे हुए देखे थे EXHIBITION के जो कुछ दिन बाद होने वाला था 


THE LAST EXHIBITION
The painting opens and unleashes unimaginable horrors.

The painting opens and unleashes unimaginable horrors.

अब बस 

तीन दिन बचे थे उस 

EXHIBITION के शायद ये हमारी जिंदगी का आखरी 

EXHIBITION था जिसे हमने नाम दिया The Last EXHIBITION

The Last Exhibition आयोजित हुआ 

पूरे शहर को invitation भेजे गए जैसे कि कोई बड़ी पार्टी की दावत देता हो सभी के लिए 

लोगों को लगा ये कोई underground horror art show है जिसे यहां के रहिशज़ादे करवा रहे हो लेकिन उन्हें नहीं पता था ये show उनका आखिरी show भी हो सकता हैं 

दूसरी तरफ Victor का प्लान कुछ और ही था  असल में…

Victor पूरी मानव जाति को अपनी Painting बनाना चाहता था।

आज वो दिन आ चुका था Victor ने अपनी सारी तैयारी पूरी कर ली थी 

धीरे धीरे हजारों लोग अंदर पहुंच रहे थे उस Show में। Show शुरू होने ही बाला था 

अचानक lights बंद हो गई लोग कुछ समझ पाते उससे पहले 

पूरी building की दीवारें पिघलने लगीं जैसे कि वो कोई candle हो 

लोग धीरे धीरे paintings में बदलने लगे थे ये देखकर उस Show में भगदड़ मच गई लोग इधर उधर भगाने लगे अपनी अपनी जान बचाने के लिए।

चेहरे खिंच रहे थे।

हड्डियां टूट रही थीं।

लोग जिंदा होते हुए canvas पर चिपक रहे थे जैसे कि वो लोग कोई चुंबक हो।

पूरा hall चीखों से भर गया था ये दर्दनाक आवाजें और ये देखकर लोगों के मन में बस यही आ रहा था अब उनका आखिरी समय आ गया है।

कुछ लोग Emily को देखकर रुक गए Emily stage पर बंधी हुई थी 

Victor ने कहा—लोगों से।

“जब आखिरी मासूम आत्मा कैद होगी…
दरवाजा खुल जाएगा।” और हम सब लोग हमेशा हमेशा के लिए अमर हो जाएंगे।

तभी मैंने देखा—

Emily रो नहीं रही थी।

वो मुस्कुरा रही थी और वो अपने मन से कुछ कह रही थी और उसकी आवाज मुझे साफ साफ सुनाई दे रही थी 

“Ethan…”
“मैंने तुमसे झूठ बोला था…”

मैने पूछा।

“क्या?” और मुझसे ही झूठ क्यों बोला। Emily ने कहा।

“मैं उस दुनिया में पहले भी जा चुकी हूं…”

जब तक मैं और कुछ पूछ पाता । तभी उसकी आंखें पूरी काली हो गईं।

और उसके शरीर से सैकड़ों हाथ बाहर निकलने लगे उसकी चमड़ी को फाड़ते हुए Emily चीख 

रही थी। पर चाहकर भी मैं उसकी मदद नहीं कर सकता था मुझे इस बात का बेहद अफसोस था।

ये देखकर Victor डर गया था क्योंकि इससे पहले ये नजारा उसने कभी भी नहीं देखा था और उसके मुंह से बस ये बात 

निकली 

“NO… THAT’S IMPOSSIBLE…”

Emily इंसान नहीं थी अब वो शैतान के रूप में आ चुकी हैं ऐसा शैतान जिसका जिक्र किसी भी ग्रंथ किताबों 

में नहीं मिलता।

वो उसी दुनिया की चीज थी।

और उसने Victor का सिर पकड़कर उसे उसकी ही Painting में घसीट लिया।

Victor चीखता रहा चिल्लाता रहा…

लेकिन इस बार…

कोई उसे बचाने नहीं आया। 

पर Emily ने ये सब किया क्यों किसलिए किया क्या वो मेरी जान बचाना चाहती थी या अपना बदला लेना चाहती थी इसके बारे मे मुझे कुछ भी पता नहीं था क्या Emily इंसानी रूप में वापस आएंगी या फिर इसी शैतानी रूप में रहेंगी वजह चाहे जो 

भी हो पर मुझे Emily के खोने का डर है में नहीं चाहता Emily को कुछ भी हो 

मै Emily का इंतजार मरते दम तक करूंगा।


ENDING

उस घटना के बाद पूरी exhibition जल गया।

सरकार ने उसे terrorist attack बताया और सरकार ने चुप्पी साध ली जैसे कि सरकार को पहले से ही पता हो वहां 

क्या हो रहा था।

लेकिन आज भी…

अगर आप देर रातq
Times Square–42nd Street Station जाएं… तो अपने risk पर जाए क्योंकि इस बार तुम्हे Emily बचाने नहीं आएंगी।

एक बात और बता दूं वहां वो Painting अब भी लगी हुई है।

बस फर्क इतना है—

अब उसमें एक नया चेहरा दिखाई देता है।

Victor Hale का।

और कभी-कभी…

वो मुस्कुराता भी है।


आपको हमारी ये लिखी गई कहानी कैसे लगी अगर आपको हमारी लिखी गई कहानियां पसंद आती है तो आज ही हमें follow करना ना भुले और शेयर तो बिल्कुल भी नहीं आपके लिए हम इस तरह की मजेदार रियल घटनाओं से प्रेरित कहानियां लाते रहेंगे तब तक के लिए अपना ख्याल रखें 


Top 🔝 6 other most Horrifying horror story 


1 - बेताल की छाया 



2 - दिल्ली का भूतिया मेट्रो स्टेशन  



3 - उत्तराखंड का भूतिया मंदिर  



4 - भानगढ़ का श्राप: तांत्रिक का अंधेरा



5 - कहानी: द पूल ऑफ़ द डैम्ड**



6 - अंधेरे का सफर (अंतिम रास्ता)




टिप्पणियाँ