Smile Please Horror Story | Real Based Church Horror Story | Dark Mystery by Reax

Smile Please 😁 – A Real Based Horror Story

Dark Church Mystery | Written by Reax
Smile Please 🥺
She comes back smiling please 

Fear, Anger, and the Truth Behind Horror
Fear… anger… pain…
We all know these emotions.
But behind every fear—
👉 There is always a reason.
Some believe it.
Some don’t.
This story comes from—
👉 The city of Geneva.
A place where something unnatural began.

सिस्टर अगस्त्या और मै 

 डर भय क्रोध आजकल हम सब लोग जानते हैं क्या होता है लेकिन इसके जिम्मेदार कोई ना कोई जरूर होता है ऐसा मेरा मानना है और मेरी इस बात से बहुत से लोग सहमत भी होंगे 

और कुछ लोग नहीं 

आज की कहानी जिनेवा शहर की कहानी है जहां में रहता हूं 

यहां मैं कैसे आया कब आया मेरे माता पिता कौन है मै किसी को नहीं जानता था 

जब मेरी आंखे खुली मैं बस 3 साल का मासूम बच्चा था जिसे कोई चर्च की सीढ़ियों पर कड़ाके की ठंड सन 1872 में छोड़ कर चला गया 

जिसे सिस्टर अगस्त्या ने पाला उन्होंने मुझे पाला पढ़ाया और दुनियां की सच्ची बातें बताई जो ।    

मैने कितबो में पड़ा उसके बिलकुल विपरीत थी ये दुनिया पर में फिर भी खुश था 

सिस्टर अगस्त्या जैसी महान महिला ने मुझे इस दुनिया से रूबरू कराया वो मेरे लिए ईश्वर से कही ज्यादा महान है उनकी तारीफ में जितनी भी कर पाओ वो भी कम है 

जब में 10 साल का हुआ तब सिस्टर अगस्त्या को बीमारी ने घेर लिया वो बहुत बीमार रहती है ठीक से चल और बोल नहीं पाती थी फिर भी सिस्टर अगस्त्या मेरे लिए अपने हाथों से खाना बनाती थी 

और मुझे अपने हाथों से खिलाती थी मेरे आंसू निकल आते थे ये देखकर आज में जिसे ईश्वर से ज्यादा मानता हूं 

मैं उनके कष्टों में उनकी मदद भी नहीं कर सकता था मुझे अंदर ही अंदर अपने आप से घृणा होने लगी पर सिस्टर अगस्त्या

मुझे हर बार किसी ने किसी बात पर हंसा देती थी और वो मुझसे हमेशा कहती थी 

तुम हमेशा हंसते रहना और दूसरों को हंसाते रहना चाहें कुछ भी हो तुम बस हंसते रहना मेरी बातों को ध्यान में रखना।

उसी रात सन 1982 अप्रैल माह में सिस्टर अगस्त्या ने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया 

मेरी आंखों से आंसू बार बार निकले जा रहे थे और सिस्टर अगस्त्या की बात मेरे कानों तक पहुंच रही है 

वो मुझसे अब भी कह रही थी चाहे कुछ भी हो जाए तुम इस दुनिया को हंसाते रहो और खुद भी हंसते रहो 

जब सुबह उनको क़ब्रिस्तान में दफन किया जा रहा था तो सिस्टर अगस्त्या की बात सुनकर 

मैं मुस्करा रहा था लोगो ने मेरी तरफ देखा तो उन्होंने मुझसे मना किया लेकिन बार बार 

सिस्टर अगस्त्या की बात को सुनकर मैने हंसना बंद नहीं किया 

          कुछ लोगों ने समझा मैं पागल हो चुका हूं किसी ने सोचा शायद ये सदमे में है 

अलग अलग लोगों की अलग अलग बातें थी 

पर मैने किसी की परवाह नहीं की 

सिस्टर अगस्त्या की मौत 

Abandoned child sitting outside a snowy gothic church at night
A child with no name… left alone in the freezing darkness.


जब मै चर्च आया तो मुझे सिस्टर अगस्त्या की बहुत याद आ रही थी मैं पहली बार जीजस के सामने गया और उनसे मांगा।

और कहा हे ईश्वर मैने अपनी सबसे प्यारी चीज सिस्टर अगस्त्या आज खो दी वो मेरे लिए बहुत कीमती थी 

और अपने मुझसे वो छिन ली अगर आप सच में है तो मुझे मेरी सिस्टर अगस्त्या वापस लाकर दे दो 

आप जो भी कहेंगे मैं वो करूंगा सिस्टर अगस्त्या ने आपकी जिंदगी भर सेवा की बदले में सिस्टर अगस्त्या को क्या मिला सिर्फ भयानक मौत जिसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की थी 

जिसकी वो हकदार भी नहीं थी। सिस्टर अगस्त्या इस बीमारी में भी आपकी सेवा करती रही रात दिन सुबह शाम हर पल हर घड़ी 

फिर भी अपने उसे आज कहा पहुंचा दिया।

 क्या आपका आखिरी फैसला यही था बाद में मैं बहुत तेज तेज से हंसने लगा मेरी सारी बातें नई सिस्टर ने सुन ली उन्होंने तो मुझे देख लिया पर मैने नई सिस्टर को नहीं देख पाया 

वो मुझसे बिना कुछ कहे चर्च में बने कमरे में चली गई। उनका क्या नाम था कैसी देखती थी मुझे नहीं पता था 

क्योंकि उस शाम मैने बहुत वाइन पी रखी थी। जो मैने पहले कभी भी नहीं पी थी।

सुबह 4 बजे मेरी आंखे खुली मैने नई सिस्टर को प्रार्थना करते देखा उस वक्त मै खामोश था और 

नई सिस्टर की तरफ देखा ही जा रहा था जब प्रार्थना खत्म हुई तो नई सिस्टर मेरे पास आई और बोली ।

मै सिस्टर एग्नेस हु और तुम्हारा नाम क्या है 

मैने कहा मेरा नाम मैक है मैक अगस्त्या 

एग्नेस ने कहा तुम थोड़ा आराम क्यू नहीं कर लेते तब तक मैं तुम्हारे लिए कुछ खाने के लिए बनाकर लाती हूं।

मैने उनसे कहा अगर आप बुरा ना मानो तो मैं आपके साथ खाना पकाने में आपकी मदद कर सकता हूं

 वो बहुत तेजी से हंसी। उनकी हंसी देखकर मुझे सिस्टर अगस्त्या की याद आ गई।

एग्नेस ने मुझसे कहा क्यू नहीं मैक चलो साथ में चलते हैं और आज तुम्हारी पसंद की चीजें बनाते हैं।

मैने कहा लेकिन मुझे तो सब चीजें पसंद है खाने में।

एग्नेस ने कहा कोई बात नहीं आज मैं अपनी पसंद की खाने की चीजें बनाती हूं 

जो तुम्हे भी बहुत पसंद आएगी देखना तुम।

मैने सिर हिलाया और उनके साथ खाना पकाने के लिए उनके साथ चल दिया उन्होंने मेरे लिए बहुत अच्छे अच्छे पकवान बनाए खानें के लिए जब खाना बनकर तैयार हो गया तो उन्होंने पहला निवाला अपने हाथों से मुझे खिलाया मुस्कुराके जैसे कि 

                     सिस्टर अगस्त्या मुझे खिलाती थी आज हम दोनों ने बहुत मस्ती की शाम होते होते फिर से लजीज खाना खा कर मै आज मन ही मन बहुत खुश था

सिस्टर एग्नेस का जाना और मेरी जिंदगी का फिर से वीरान होना

Nun carrying abandoned child inside dark church
The woman who became his entire world.

 उन्होंने सोने से पहले मुझे सिस्टर अगस्त्या की तरह कहानी सुनाई और मैं कब सो गया मुझे पता भी नहीं चला। रातभर मुझे सपनों में सिस्टर एग्नेस की वो मुस्कान भरी बातें उनके द्वारा बनाया गया वो खाना ये सब कुछ दिमाग में चल ही रहा था 

कि अचानक मेरी आंखे खुली किसी की चीखों को सुनकर जब मै कमरे से बाहर गया तो मैने देखा किसी ने सिस्टर एग्नेस के पेट चाकू मार दिया है एग्नेस दर्द से चिल्ला रही थी मैने उनका खून रोकने की कोशिश बहुत की लेकिन मैं नाकाम रहा 

मैने मदद के लिए आवाज लगाई पर कोई भी मेरी मदद करने नहीं आया मैने सिस्टर एग्नेस का सिर अपनी गोद में रखा सिस्टर एग्नेस मुझसे कुछ कह पाती तब तक उन्होंने भी दम तोड़ दिया उस रात में बहुत रोया फिर हसा मेरे हंसने की आवाजें गूंज रही थी पूरे चर्च में फिर मै कब बेहोश हो गया या सो गया मुझे पता भी नहीं चला मैने सपने में ईश्वर से कहा 

अपने मेरा सब कुछ छीन लिया जो भी था मेरे पास सबसे पहले मैने अपने मां बाप का प्यार नहीं देखा 

जब वो प्यार सिस्टर अगस्त्या मुझसे करती थी अपने मुझसे वो छिन लिया और अब आपने मुझसे सिस्टर एग्नेस भी छीन ली एक तरफ मेरे आंसू निकल रहे थे और साथ में मैं हस रहा था 

वो कौन है जिंदगी या मौत 

अचानक किसी ने चर्च के दरवाजे खटखटाए मेरी आंखे फ़िर खुली मैने दरवाजा खोला तो मैं चौंक गया क्योंकि बाहर 

सिस्टर अगस्त्या खड़ी थी वो मुझे देखकर मुस्कुरा रही थी लेकिन उसकी मुस्कान पहले जैसी नहीं थी

 इस बार उसकी स्माइल क्रिपी थी और जिस कपड़ों में आज हमने उसे दफन किया था उसी कपड़े में खड़ी थी 

मिट्टी उनके पूरे शरीर पर लिपटी हुई थी उन्होंने बस मेरा चेहरा देखकर कहा smile Please मैं फिर से बेहोश हो गया 

आगे की कहानी पढ़ने के लिए आज ही हमें follow Like Share करना ना भुले 

आगे की कहानी में हम जानेंगे 

सिस्टर अगस्त्या जो आई थी वो तो मर चुकी है लेकिन जो आई वो कौन है 

क्या मैक मर चुका है जो उसे इस तरह के सपने आ रहे हैं 

सिस्टर अगस्त्या ने मैक से क्यू कहा Smile Please 

सिस्टर अगस्त्या और सिस्टर एग्नेस क्या सच में मर चुकी है या मैक का ये कोई सपना है या किसी बड़े आदमी ने उसे किसी बड़े एक्सपेरिमेंट के लिए रखा है। या मैक अब पूरी तरह से पागल हो चुका है या इसके पीछे कोई और वजह है 

Young boy learning dark truths from a nun in church library
She taught him things no child should ever know.

Top 🔝 6 other most Horrifying horror story 





टिप्पणियाँ