Texas Night of the Dead

 

TEXAS: THE DEAD CITY

“जहाँ रात होते ही मौत वापस ज़िंदा हो जाती है…”


The Night They Returned
Cinematic horror graveyard poster featuring undead creatures and the smiling woman in Texas
Black Hollow Cemetery hides the terrifying secret behind the Texas resurrection curse.




October 17, 2026

Texas

Black Hollow County

रात के ठीक 11:43 बजे थे।

पूरा शहर अंधेरे में डूबा हुआ था।
हवा इतनी ठंडी थी कि पेड़ों की शाखाएँ खुद कांप रही थीं।

लेकिन असली डर ठंड नहीं था।

डर था उन लोगों का…
जो मर चुके थे।

और अब वापस लौट रहे थे। ये सब कब से हो रहा क्यू हो रहा है किसी को भी नहीं पता।


Emily Carter अपने घर की खिड़की से बाहर देख रही थी।
उसका एक हाथ अपने 8 साल की बेटी Lily के मुंह पर था… ताकि वो रो न सके।

दूसरा हाथ उसने अपने 5 साल के बेटे Noah को पकड़ रखा था।

उसका पेट हल्का बाहर निकला हुआ था। क्योंकि वो अभी प्रेग्नेंट थी 

चार महीने का बच्चा उसके अंदर पल रहा था 

और शायद…
वो इस शहर में अभी तक जिंदा बचा आखिरी unborn child था। अगर कोई और भी बचा हो तो पता नहीं शायद उसकी 

किस्मत अच्छी है जो इस समय भी जिंदा है जब पूरा टैक्सस इस महा बीमारी से जूझ रहा है।


सड़क के दूसरी तरफ एक आदमी धीरे-धीरे चलता दिखाई दिया। जिस को देखकर 

Emily का दिल रुक गया।

“नहीं…” ये कैसे हो सकता है Emily उसने फुसफुसाया।

वो आदमी तीन दिन पहले मर चुका था।

Officer Daniel Brooks.

उसकी लाश खुद Emily ने morgue van में जाते देखी थी।

लेकिन अब…

वो सड़क पर चल रहा था।

सामान्य इंसान की तरह।

हाथ में coffee cup।

चेहरे पर मुस्कान। जैसे कि वो अभी जिंदा हो लेकिन ऐसा नहीं था वो मर चुका था 

और उसकी पूरी गर्दन आधी फटी हुई थी।

जैसे किसी ने उसका गला चबा लिया हो।


फिर अचानक…

उसने सिर घुमाया।

सीधे Emily के घर की तरफ।

उसकी आँखें नहीं थीं।

खाली काले गड्ढे थे।

लेकिन फिर भी…

वो देख सकता था। अपने आस पास की हर एक चीजों को मेरी समझ में नहीं आ रहा ऐसे कैसे देख सकता है।


नीचे सड़क पर बाकी “लोग” भी घूम रहे थे।

Pregnant woman hiding with children while undead people walk through a dark Texas street at night
Emily Carter watches the dead return to the streets of Texas in this terrifying Black Hollow horror scene.

कोई gas station से beer उठा रहा था।

कोई सड़क किनारे burger खा रहा था।

कोई हँस रहा था।

कोई फोन पर बात कर रहा था।

मानो शहर बिल्कुल normal हो।

बस फर्क इतना था…

उनके शरीर अधूरे थे।

किसी की आँतें बाहर लटक रही थीं।

किसी का जबड़ा गायब था।

किसी के होंठ नहीं थे लेकिन वो फिर भी मुस्कुरा रहा था।

और कुछ…

छोटे बच्चों की खुशबू सूंघ रहे थे। वो कैसे चल रहे थे इसके बारे में मुझे कुछ भी पता नहीं है ना ही मै जानना चाहती हूं।

क्योंकि मेरी जंग रोज अपने आप को और अपने बच्चों को बचाने में जूझ रही है हर पल हर घड़ी ऐसा लगता हैं जैसे कि 

ये पल आखरी हो।


The Hunger

Emily ने धीरे से basement का दरवाजा बंद किया।

नीचे अंधेरा था। कुछ भी साफ नहीं दिखाई दे रहा था 

पानी खत्म होने वाला था।

खाना सिर्फ दो दिन का बचा था।

उसने बच्चों को आधा-आधा biscuit दिया।

खुद कुछ नहीं खाया।

Noah रोने लगा।

“Mom… मुझे भूख लगी है…” हर रोज हमे भूखे पेट सोना पड़ता है इससे अच्छा है कि मैं भी उन शैतानों की 

तरह बन जाऊ चाहे जो भी हो मुझे रोज रोज मरना तो नहीं पड़ेगा ये सुनकर 

Emily की आँखें भर आईं।

लेकिन वो जानती थी—

रोने की आवाज़ बाहर तक गई…

तो वो आ जाएंगे। जिसका डर था वही हुआ।


ऊपर से कदमों की आवाज़ आने लगी।

THUMP…

THUMP…

THUMP…

कोई घर के अंदर था।

Lily कांपने लगी।

“Mom… वो लोग फिर आ गए क्या?”

Emily ने जवाब नहीं दिया।

उसने basement की lights बंद कर दीं।


फिर ऊपर से एक और आवाज़ आई।

एक बच्चे की।

“Mommy… please open the door…”

Noah अचानक खुश हो गया।

“Ethan!!”

Emily का खून जम गया।

Ethan पड़ोस का बच्चा था।

जो कल रात मारा गया था। और मरे हुए आवाज नहीं देते ये कहकर Emily ने बच्चों को शांत करा दिया।


लेकिन बाहर जो आवाज़ थी…

वो इंसान की नहीं थी।

वो उन्हें बाहर बुला रही थी।


The Ritual
Undead creatures surrounding a black ritual symbol inside a haunted Texas cemetery
Every night the dead gather at Black Hollow Cemetery for a terrifying ritual.

रात के 2:13 बजे।

पूरा शहर cemetery की तरफ बढ़ने लगा।

सैकड़ों मरे हुए लोग।

धीरे-धीरे चलते हुए। हुए जा रहे थे जैसे कि कोई उन्हें बुला रहा हो 

Emily basement की छोटी खिड़की से देख रही थी।

फिर उसने वो देखा…

जो शायद किसी इंसान को कभी नहीं देखना चाहिए।

कब्रिस्तान के बीचोंबीच एक विशाल काला चिन्ह बना था।

उसके चारों तरफ लाशें खड़ी थीं।

और बीच में…

एक औरत।

काली dress पहने हुई 

चेहरे पर stitched smile।

उसके होंठ कानों तक कटे हुए थे।

वो कुछ पढ़ रही थी।

अजीब भाषा में जिसे मैने आज से पहले कभी नहीं सुना था 

फिर अचानक—

सभी मरे हुए लोग अपने मुंह से काला खून निकालने लगे। और उनके मुंह से खून टपकाने लगा 

वो खून जमीन पर गिरने लगा 

और नीचे दबी कब्रें हिलने लगीं। जैसे कि उनमें जान आ गई हो 

एक-एक करके…

नई लाशें बाहर आने लगीं।

कुछ के हाथ नहीं थे।

कुछ के चेहरे आधे खाए हुए थे।

लेकिन…

वे सब मुस्कुरा रहे थे। जैसे कि उन्हें जीने का कोई वरदान मिल गया हो 


The Rule

Emily को अब समझ आ चुका था।

ये लोग दिन में नहीं निकलते।

सुबह होने से पहले…

वे वापस मर जाते हैं। 

लेकिन रात में—

वे फिर जिंदा हो जाते हैं।

खाते हैं।

पीते हैं।

शिकार करते हैं।

और सबसे ज्यादा…

बच्चों का मांस पसंद करते हैं। इसके पीछे की क्या वजह थी इसके बारे में मुझे नहीं पता।


अचानक basement के पीछे की दीवार से आवाज़ आई।

SCRATCH…

SCRATCH…

SCRATCH…

Emily धीरे-धीरे पीछे मुड़ी।

दीवार के अंदर से…

किसी बच्चे की उंगलियाँ बाहर निकल रही थीं।

और फिर…

एक छोटी आवाज़ आई—

“Mommy… मुझे बहुत भूख लगी है…” Emily ये सुनकर दंग रह गई ऐसे कैसे हो सकता है 

क्योंकि Emily की तीसरी बेटी तो…

अभी पैदा भी नहीं हुई थी। क्या उसने अब तक जो समझा क्या वो गलत था या कुछ और 

Zombie police officer with torn throat walking through a dark Texas neighborhood at night
Officer Daniel Brooks was buried three days ago… but now he walks again.


END OF EPISODE 1

अगले Episode में:

  • Basement की दीवार के अंदर कौन है?

  • Emily का unborn baby कैसे बोल सकता है?

  • Black Hollow का रहस्य क्या है?

  • The Smiling Woman” कौन है?

  • और क्यों पूरा Texas सरकार से काट दिया गया है?



#TexasHorror #ZombieStory #DeadCity #HorrorSeries #Apocalypse #ScaryStory #Undead #Texas2026 #HindiHorror #RealBasedHorror


Top 🔝 6 other most Horrifying horror Story 




टिप्पणियाँ